कौशांबी , जून 21 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना में तैनात एक सिपाही की रविवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महोबा जनपद निवासी विपेंद्र यादव (26) पश्चिम शरीरा थाना में तैनात था और पैरोकार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे थाना की कुछ दूरी पर फायर स्टेशन में बने सरकारी आवास में पत्नी सहित रहते थे । रविवार दोपहर मिक्सी ठीक करते समय विपेन्द्र विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए इसी दौरान विपेन्द की तेज आवाज सुनकर कमरे में दौड़कर पत्नी बचाव के लिए आई उसे भी करंट का झटका लगा।

सूचना पाकर पड़ोस के पुलिसकर्मी आ गये तत्काल विपेन्द्र को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। विपेन्द्र यादव की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित