मुंबई , मार्च 06 -- बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन को अपना हीरो मानती है।
हाल ही में तापसी पन्नू ने बताया कि हिंदी सिनेमा में अपने करियर को लेकर उनकी सोच पर विद्या बालन का कितना गहरा प्रभाव रहा है। तापसी ने कहा कि वह विद्या को अपना "हीरो" मानती हैं, क्योंकि उनकी फिल्मों ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि इंडस्ट्री में महिला कलाकार भी लंबे समय तक मजबूत और दमदार भूमिकाओं के साथ आगे बढ़ सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित