अलवर , जनवरी 20 -- राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी उपखंड क्षेत्र में किशोरी गांव में स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को एक शिक्षक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक हंसराज जांगिड़ का शव विद्यालय में मिलने की सूचना प्राप्त होने पर थानाधिकारी रामस्वरूप पुलिस दल के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को थानागाजी अस्पताल भिजवाया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक हंसराज रोजाना की तरह विद्यालय आये थाे लेकिन वह लौटकर घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गयी। उसके बाद विद्यालय में देखा तो कमरे में उनका शव पड़ा हुआ मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित