नी दिल्ली , अगस्त 06 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड की झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षाओं को लेकर झारखंड सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह विद्यार्थियों के मुद्दे पर कहीं मुखर होते हैं तो कहीं चुप रह जाते हैं, देश उनके (श्री गांधी) के दोहरे चेहरे को देख रहा है।

श्री प्रसाद ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने परीक्षाएं कराने का जिम्मेदारी एक ऐसी कंपनी को दी है जो उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्रतिबंधित है। उन्होंने श्री गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं से संवाद करने के लिए विभिन्न जगहों पर जाते हैं, लेकिन झारखंड में हो रही कथित धांधली और भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोलते, क्योंकि वहां उनकी पार्टी के समर्थन से सरकार चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित