गोपालगंज , सितंबर 29 -- विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं को फर्जी एजेंटों और धोखाधड़ी से बचाने तथा वैध प्रवासन प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को गोपालगंज समाहरणालय सभाकक्ष में जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

उत्प्रवासी संरक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विदेश जाने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जांच, रोजगार अनुबंध की शर्तों की जानकारी और अधिकृत माध्यम से ही विदेश जाने पर जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों ने युवाओं को पासपोर्ट, वीजा, रोजगार अनुबंध और मेडिकल रिपोर्ट सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अधिक राशि की मांग, जल्द नौकरी दिलाने का झांसा और बिना अनुबंध विदेश भेजने वाले एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित