श्रीनगर , मार्च 05 -- जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष अपराध शाखा ने एक आदतन जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिस पर युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने का आरोप है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान डोडा के टेंडला चिलीपिंगल निवासी फरहत अब्बास मलिक के रूप में हुई है। विशेष अपराध शाखा थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में कई महीनों तक गिरफ्तारी से बचने के बाद उसे एक विशेष टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि मलिक ने श्रीनगर के कई युवाओं को विदेश, विशेष रूप से आर्मेनिया में नौकरी दिलाने का वादा कर उनके साथ धोखाधड़ी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित