मुंबई , मार्च 06 -- स्वर्ण भंडार में तेज उछाल से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
इससे पहले 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2.119 अरब डॉलर घटकर 723.608 अरब डॉलर रह गया था।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार में 4.141 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 131.63 अरब डॉलर पर रहा जो चार सप्ताह का उच्चतम स्तर है।
विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 56.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी रही और यह 573.125 अरब डॉलर हो गया। इसमें अमेरिका डॉलर के अलावा यूरो, जापानी येन और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में उनके संदर्भ दर के आधार पर होता है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 15.8 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 2.6 करोड़ डॉलर बढ़ा तथा क्रमशः 4.873 अरब डॉलर और 18.866 अरब डॉलर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित