मुंबई , मार्च 27 -- देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा भंडार 10 सप्ताह बाद 700 अरब डॉलर से नीचे उतरा है। इसकी मुख्य वजह स्वर्ण भंडार में 13 अरब डॉलर से अधिक की साप्ताहिक गिरावट है।

गत 27 फरवरी को रिकॉर्ड 728.494 अरब डॉलर को छूने का बाद विदेश मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह कम हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 13.495 अरब डॉलर घटकर 117.186 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में आलोच्य सप्ताह के दौरान 2.127 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और यह 557.695 अरब डॉलर हो गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में उनके संदर्भ दर के आधार पर होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित