पौड़ी गढ़वाल,31मार्च,(वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसका खुलासा एसएसपी पौड़ी ने मंगलवार को किया है। बताया कि लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने विदेशी मुद्रा को कस्टम विभाग से छुड़ाने का झांसा देकर पीड़ित से मोटी रकम ठगी थी।
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी वी.पी. थपलियाल ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनसे विदेशी मुद्रा छुड़ाने के नाम पर 5.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की गहन जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित