श्रीनगर , अक्टूबर 20 -- विदर्भ ने गत चैम्पियन जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद तीसरे दिन मंगलवार को तीन विकेट से हरा दिया।
विदर्भ ने 79 रन के लक्ष्य को सात विकेट पर 81 रन बनाकर हासिल किया। सुनील कुमार ने चार और उमर नज़ीर ने दो विकेट हासिल किये। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी चार विकेट पर आठ रन से आगे खेलते हुए 123 रन पर सिमट गयी। नचिकेत भूते ने 48 रन पर पांच विकेट झटके। प्रफुल हिंगे और हर्ष दुबे को दो-दो विकेट मिले। इस जीत से विदर्भ के हिस्से में छह अंक आये। विदर्भ की पहले पारी में 143 रन बनाने वाले रविकुमार समर्थ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित