चंडीगढ़ , जुलाई 28 -- हरियाणा के प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) कार्यालय ने हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और हरियाणा कैडर के अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) अधिकारियों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) स्टेटमेंट जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे इन्हें जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
कर्मचारी आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना जीपीएफ स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर स्टेटमेंट देखने के लिए सीरीज कोड, जीपीएफ खाता संख्या तथा कर्मचारी पिन/पासवर्ड दर्ज करना होगा। डिजिलॉकर पर स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को अपने खाते में लॉग इन कर "दस्तावेज़ खोजें" सेक्शन में "प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), हरियाणा" चुनना होगा। इसके बाद "जीपीएफ स्टेटमेंट" विकल्प में जीपीएफ नंबर, सीरीज कोड और संबंधित वित्तीय वर्ष दर्ज कर स्टेटमेंट डाउनलोड किया जा सकता है।
कार्यालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 से आगे के जीपीएफ स्टेटमेंट भी डिजिलॉकर पर उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित