चंडीगढ़ , दिसंबर 24 -- पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को पंजाब जेल विभाग के लिए 532 कर्मचारियों की सीधी भर्ती को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत 475 वार्डर और 57 मैट्रन भर्ती किये जाएंगे।
श्री चीमा ने बताया कि ये 532 पद अधीनस्थ सेवायें चयन (एसएसएस) बोर्ड के द्वारा भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पहले से चल रही 451 वार्डर और 20 मैट्रनों की भर्ती के साथ-साथ ही चलेगी, जो पहले से ही बोर्ड के द्वारा प्रक्रिया के अधीन है। स्वीकृत भर्ती में सात वार्डर पद भी शामिल हैं जो 31 दिसंबर, 2026 तक सेवामुक्ति के कारण खाली होने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री ने कहा कि जेल विभाग का व्यापक पुनर्गठन प्रक्रिया अधीन है और विभाग की कार्यक्षमता के लिए इन 532 पदों की तुरंत भर्ती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेल विभाग स्टाफ की कमी का सामना कर रहा है, जिस कारण गार्डिंग कर्मचारियों को दोहरी शिफ्टों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित