मुंबई , सितंबर 14 -- केंद्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन एवं अभिनव उपलब्धियों के लिए 'राजभाषा कीर्ति' पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वित्तीय सेवा विभाग की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यहां राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस के अवसर एक अपर सचिव हरि हर मिश्रा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से प्राप्त किया। कुल 300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वित्तीय सेवा विभाग को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, प्रभावी उपयोग तथा अभिनव उपलब्धियों के लिए दिया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दो दिन का यह सम्मेलन का उद्घाटन नवी मुंबई के वाशी में सिडको प्रदर्शनी केंद्र में किया गया।

सम्मेलन में देशभर के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों तथा राजभाषा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित