चेन्नई , जून 30 -- विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गंभीर वित्तीय संकट को देखते हुए तमिलनाडु से अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया है।
रिपोर्टों के अनुसार, यह विमानन कंपनी पिछले कुछ वर्षों से गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है, जिसके कारण उसके बेड़े में विमानों की संख्या में भारी कमी आयी है। उड़ान संचालन में आई इस कमी के चलते, कंपनी ने धीरे-धीरे उन मार्गों की उड़ानें बंद कर दीं जो कम लाभदायक थीं और जहां परिचालन लागत अधिक थी।
हाल ही में, स्पाइसजेट ने कर्नाटक के लिए अपनी दैनिक चेन्नई-शिवमोग्गा उड़ान सेवा को भी बंद कर दिया, जिससे तमिलनाडु से उसके परिचालन का पूरी तरह से अंत हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित