लंदन , नवंबर 02 -- भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर, केएस भरत और इंग्लैंड में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने दुबई में मंगलवार को आयोजित होने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया है।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 34 वर्षीय आमिर अब इंग्लैंड में रहते हैं और उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ले ली है। हालांकि, ड्राफ्ट रजिस्टर में उन्हें इंग्लैंड में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक के रूप में दिखाया गया है। उन्हें 'प्लैटिनम' कैटेगरी में रखा गया है।
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय शंकर और केएस भरत ने भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उम्मीद है कि आमिर इंग्लैंड से आगामी आईपीएल नीलामी के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराएंगे। ऐसा पहले भी हो चुका है। पाकिस्तानी नागरिकों पर प्रतिबंध होने के बावजूद, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजहर महमूद ने 2012 से 2015 के बीच ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित