चेन्नई , मई 16 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं टीवीके संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया।
मुख्यमंत्री ने गृह और महिला कल्याण विभाग अपने पास रखा हैं, जबकि वित्त और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग क्रमशः पूर्व अन्नाद्रमुक मंत्री केए सेंगोट्टयन और सुश्री एस. कीर्तना को सौंपा है।
लोक भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री की सिफारिशों पर मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में सेवा देने का व्यापक अनुभव रखने वाले डॉ. के.जी. अरुणराज को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
मंत्रियों और उनके विभागों की सूची निम्नलिखित है:सी. जोसेफ विजय (मुख्यमंत्री) सार्वजनिक, सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय वन सेवा (आईएफएस), जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बाल कल्याण, वृद्ध एवं दिव्यांग जन कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति।
के.ए. सेंगोट्टयन (वित्त मंत्री) : वित्त, पेंशन और पेंशन भत्ता।
सुश्री एस कीर्तना : उद्योग मंत्रीएन. आनंद : ग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्रीआधव अर्जुना (लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री): लोक निर्माण, खेल विकास।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित