चेन्नई , जून 25 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को कहा कि एक समान समाज बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का समर्पण और समानता सुनिश्चित करने के लिए उनके पक्के प्रयास भारतीय राजनीति के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित रहेंगे तथा न्याय, निष्पक्षता और समावेशी शासन के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर श्री विजय ने पूर्व प्रधानमंत्री की आज 96वीं जयंती पर उन्हें श्रदद्धासुमन अर्पित किये। राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों ने शहर के प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में उनकी मूर्ति पर माला चढ़ायी । द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एमके स्टालिन और अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्री विजय ने अपने संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को बनाये रखा। उन्होंने कहा कि एक समान समाज बनाने के लिए श्री सिंह का समर्पण और समानता सुनिश्चित करने के लिए उनके पक्के प्रयास भारतीय राजनीति के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित रहेंगे तथा न्याय, निष्पक्षता और समावेशी शासन के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित