चेन्नई , अक्टूबर 15 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे राज्य के 25 मछुआरों की मालदीव से वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिनको मालदीव तटरक्षक बल ने उनके तीन नावों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
डॉ. जयशंकर को लिखे पत्र में श्री विजय ने 13 अक्टूबर की सुबह मालदीव तटरक्षक बल द्वारा दक्षिणी तूथुकुडी जिले के 25 मछुआरों और उनकी तीन नावों को हिरासत में लेने के मामले में उनकी व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने विदेश मंत्री से अनुरोध किया कि वह इस मामले को मालदीव सरकार के साथ उपयुक्त कूटनीतिक माध्यमों से उठायें और मछुआरों को उनके नावों सहित जल्द रिहाई तथा सुरक्षित वापसी में मदद करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित