चेन्नई, 09मई (वार्ता) तमिलनाडु में नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख सी जोसेफ विजय के पास 624 करोड़ रूपये की संपत्ति है और वह केवल 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं।
चुनाव के समय दिए हलफनामे के अनुसार थलापति (सेनापति) के नाम से मशहूर विजय के पास 4,26,20,28,397 रुपये की चल संपत्ति और 2,22,65,62,010 रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय के लॉयोला कॉलेज में स्नातक की पढाई के लिए प्रवेश तो लिया था लेकिन उन्होंने सिनेमा में करियर बनाने के लिए स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित