चेन्नई , फरवरी 10 -- मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता विजय की अंतिम फिल्म "जना नायकन" के निर्माता, प्रोडक्शन हाउस केवीएन को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश देने की याचिका वापस लेने की मंगलवार कोअनुमति दे दी।

न्यायमूर्ति पी टी आशा ने यह याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

यह कदम सीबीएफसी द्वारा फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए समीक्षा समिति को भेजने के बाद उठाया गया। सेंसरशिप विवाद और उसके बाद की कानूनी उलझनों के कारण फिल्म पोंगल उत्सव के साथ निर्धारित तिथि 9 जनवरी को रिलीज नहीं हो सकी थी और उच्च न्यायालय की एकलपीठ को मामले की नए सिरे से सुनवाई करने के आदेश के आधार पर, प्रोडक्शन हाउस ने यह याचिका दायर की थी।

सीबीएफसी द्वारा फिल्म को सेंसर बोर्ड की समीक्षा समिति को भेजे जाने के बाद, केवीएन ने मद्रास उच्च न्यायालय में दायर अपना मुकदमा वापस लेने का फैसला किया है।

फिल्म निर्माता के वकील विजय सुब्रमणियन ने इस संबंध में उच्च न्यायालय रजिस्ट्री में एक याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने आज सुनवाई के बाद स्वीकार कर लिया और केवीएन को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित