पटना , अक्टूबर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयादशमी के पावन पर्व पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करेगा तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाएगा।

श्री चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व लोगों के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए। साथ ही, समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूती मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित