पटना , अक्टूबर 20 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने विजयादशमी एवं दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश से बेरोजगारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बाढ़, सुखाड़ और कुशासन रूपी दशानन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने विजयादशमी के अवसर पर लोगों से इन सभी समस्याओं को दूर करने का संकल्प लेने और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई पर आधारित सुदृढ़ व्यवस्था की नींव रखने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित