रायपुर , जुलाई 18 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को जारी एक बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों तथा निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच का प्रतिफल है।
उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित