, July 31 -- पटना, 31 जुलाई 2026। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में विक्रमशिला सेतु के कार्यों की समीक्षा के लिये एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव ने पुल के पुनर्निर्माण कार्य, बेली ब्रिज की स्थिति और बेयरिंग जांच समेत सभी तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की और अभियंताओं एवं एजेंसी को आवश्यक निदेश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि निर्माण सामग्री साइट पर पहुँचाई जा रही है, जिसे 25 अगस्त, 2026 तक पूरा करने के लिए एक समर्पित टीम तैनात की गई है। विक्रशिला सेतु पर यातायात का परिचालन बंद होने के बाद स्पैन तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान आईआईटी पटना की जांच रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सेतु के बियरिंग एवं जॉइंट्स के मरम्मती का कार्य प्रमुखता से करने का निदेश दिया गया। साथ ही, बेली ब्रिज हटाने को लेकर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित