मोतिहारी, 01जून (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभारी मंत्री श्री कुमार नेजिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों को चिह्नित कर उनके समग्र विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि चंपारण गांधीजी की कर्मभूमि रही है और इससे जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
इस बैठक में शिवहर की सांसद लवली आनंद, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगण, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष, बीस सूत्री समिति के पदाधिकारी, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने पंचायत सरकार भवनों को शीघ्र हस्तगत कर उनमें एक सप्ताह के भीतर जनसेवा संबंधी कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित