बारां , अप्रैल 28 -- राजस्थान में बारां के स्वयंसेवक डॉ. सुरेश मेघवाल का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की "विकसित भारत-2047" के लक्ष्य में भूमिका को रेखांकित किया गया है।

संघ की स्थानीय इकाई के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शोध में बताया गया है कि 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ ने सामाजिक सेवा, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक जागरण के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।

शोध पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित