यमुनानगर , सितंबर 10 -- विकसित भारत 2047 के संकल्प से युवाओं को जोड़ने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा "विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद 2027" शुरू किया गया है।
माय भारत यमुनानगर की उपनिदेशक ओंकार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण ऑनलाइन होंगे। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर "विकसित भारत प्रश्नोत्तरी" आयोजित की जा रही है, जिसमें 10 मिनट में 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। दूसरे चरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी, इसके बाद प्रस्तुति और अन्य गतिविधियां होंगी।
जिला स्तर पर लोकगीत, लोक नृत्य, भाषण, कविता लेखन एवं पाठ और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित