पटना , जुलाई 07 -- ाज्य में विकसित भारत-जी राम जी के क्रियान्वयन एवं वर्तमान प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों राज्य के दौरे पर है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य लेखा नियंत्रक अखिलेश झा, उप सचिव डॉ. मोनिका एवं वरीय लेखा पदाधिकारी विपिन बंगर, शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्य सचिवालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में विकसित भारत-जी राम जी के तहत गतिविधियों के सुचारु संचालन के संबंध में अब तक की प्रगति तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आयुक्त, विकसित भारत-जी राम जी, श्रीमती अनन्या सिंह ने राज्य द्वारा विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी रोल आउट के लिये की गई तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप संस्थागत ढांचे की स्थापना, दिशा-निर्देशों एवं नियमावली के निर्गमन, जिला एवं पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन व्यवस्था तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में विकसित भारत-जी राम जी की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया साथ ही, योजना के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आगे भी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा हाल ही में विकसित भारत-जी राम जी पर प्रकाशित 'सार संग्रह' की प्रति भी केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भेंट की गई। इस सार संग्रह में विकसित भारत-जी राम जी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, प्रमुख विशेषताओं एवं अन्य उपयोगी जानकारियों को संकलित किया गया है। समीक्षा बैठक में आयुक्त, विकसित भारत-जी राम जी के अतिरिक्त मुख्य परिचालन पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह समेत ग्रामीण विकास विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल अपने राज्य भ्रमण के दौरान गया जी एवं पूर्वी चंपारण जिलों का दौरा कर जिला स्तर पर विकसित भारत-जी राम जी के क्रियान्वयन एवं प्रगति की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित