नयी दिल्ली, अगस्त 02 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और आत्मविश्वास से भरपूर युवा पीढ़ी का होना अनिवार्य है, जो नशे की आदतों से पूरी तरह मुक्त हो।
श्री मोदी ने रविवार को यहां 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरूआत के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 28,000 से अधिक स्थानों से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवाओं सहित विविध सभा का औपचारिक रूप से अभिवादन किया।
श्री मोदी ने कहा, ''आज हम सभी देशवासी एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं।आज जब राष्ट्र ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तो यह आवश्यक है कि देश के युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, आत्मविश्वास से परिपूर्ण हों और नशीले पदार्थों जैसी विनाशकारी आदतों से हमेशा के लिए दूर रहें।''प्रधानमंत्री ने इस पहल के महत्व का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों, समाज और पूरे राष्ट्र के व्यापक हितों की भी पूर्ति करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित