मिर्जापुर, जनवरी 23 -- विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में पौधों के प्रसाद की एक अनोखी पहल शुरू की है। विंध्य धाम में मां विंध्यवासिनी देवी के प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओ को पौधे दिए जाएंगे। इसे महाप्रसाद का नाम दिया गया है।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देवी के पौध प्रसाद ॔के काउंटर का शुभारंभ मंडलायुक्त राजेश प्रकाश जिला जज अरविंद मिश्रा एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संयुक्त रूप से किया गया।इसे जिला उद्यान विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
शुक्रवार को बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर धाम हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष से जल और जल से जीवन है। उन्होंने कहा कि वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा हुआ है।अब वृक्षारोपण एक जनांदोलन बन रहा है। श्री प्रकाश ने कहा कि इस पहल से एक वृक्ष मां के नाम जनांदोलन को धार मिलेगी।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि श्रद्धालुओ को पौधे के प्रसाद मे ऋतु के अनुसार पौधे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पौधों में छायादार, फलदार, सब्जी एवं तुलसी के पौधे शामिल किए गए हैं।इस महाप्रसाद से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि पौध प्रसाद का काउंटर दो पालियों में रहेगा । सुबह आठ से दो फिर तीन बजे से सात बजे तक। इसके लिए दर्शनार्थीयो को कोई शुल्क नहीं देने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित