जयपुर, 24अक्टूबर (वार्ता) उत्तरप्रदेश में वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर होने वाले विंग्स ओवर गेंजेस एरियल डिस्प्ले का सीधा प्रसारण रविवार को सुबह दस बजे से राजस्थान की राजधानी जयपुर के जल महल पर होगा।

वायु सेना स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ने बताया कि इस अवसर पर 100 एयरक्राफ्ट्स, 52 फाइटर्स 15 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स, 32 हेलीकॉप्टर्स और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट 12 अलग अलग हवाई ठिकानों से उड़ान भरकर वाराणसी के नमो घाट के ऊपर हवाई प्रदर्शन करेंगे।

इसमें राफेल, एसयू 30एम के1,तेजस ,मिराज 2000, जैगवार ,एमआईजी -29 सहित सूर्य किरण एरोबेटिक टीम व सारंग हेलीकॉप्टर टीम हवाई प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित