मेलबर्न , अक्टूबर 21 -- ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स की टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी की चपेट में आने के बाद उनके दोनों पैर काटने पड़े हैं।
उनके पति फिल हेन्स ने बुधवार को बताया कि विक्टोरिया राज्य के वांगाराटा शहर में सोमवार को सांसद के कार्यालय के बाहर हुई इस "भयानक घटना" के कारण उनके दोनों पैर काटने पड़े। उन्होंने कहा कि श्रीमती हेन्स की मदद करने के इच्छुक शुभचिंतक 'सेव द चिल्ड्रेन फंड' में योगदान दे सकते हैं। इससे पहले बुधवार को विक्टोरिया पुलिस के प्रमुख आयुक्त माइक बुश ने बताया कि श्रीमती हेन्स की हालत स्थिर, लेकिन गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सांसद को "बहुत अच्छी देखभाल" मिल रही है।
श्रीमती हेन्स का मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में इलाज जारी है। विक्टोरिया राज्य के वांगाराटा शहर में सोमवार दोपहर उनके कार्यालय के बाहर टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस ने सांसद पर हमले के आरोप में 43 वर्षीय ब्रेंडन नूजेंट को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित