पटना , मई 29 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की निगरानी में पूर्वी क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भगवानगंज थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा बरामद किए गए। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि बरामद हथियार का उपयोग फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए किया जाता था। हालांकि पुलिस इस आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है कि हथियार का इस्तेमाल लूट जैसी आपराधिक घटनाओं में किया जा सकता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित