रायपुर , अक्टूबर 26 -- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान जारी है। परिवहन विभाग से सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेशभर में 364 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 लाख 81 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं के मामलों में पांच वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा, नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहनों के परमिट निरस्त करने के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं। इनमें 17 मामले रायपुर जिले के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित