भरतपुर , जुलाई 30 -- राजस्थान में भरतपुर में पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस गिरोह ने भरतपुर शहर और आसपास के इलाकों से पिछले एक वर्ष के दौरान 35 से अधिक वाहनों की चोरी करना कुबूल किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके चोरी की दो एक्टिवा स्कूटी और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। इन आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ कौआ, राकेश उर्फ गुल्ला और विवेक उर्फ भोला के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित