अलवर , मार्च 08 -- राजस्थान में भिवाड़ी में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक वाहन चोर को गिरफ्तार करके उससे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पांच मार्च को बसस्टैंड प्लाजा स्थित चौक भिवाड़ी से मोटरसाइकिल चोरी हाे गयी थी। पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी मदद से आरोपी अंकित (25) को गिरफ्तार करके उससे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित