शिवपुरी , फरवरी 6 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के रन्नोद थाने पर वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद के बाद दो पुलिस आरक्षकों को लाइन अटैच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार लाइन अटैच किए गए आरक्षकों के नाम अवधेश शर्मा एवं गोरे जादौन हैं।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 जनवरी को रन्नोद थाने के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नितेश जाटव से वाहन चेकिंग को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद नितेश जाटव ने थाना स्टाफ पर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने तक पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर दोनों आरक्षकों को पुलिस लाइन शिवपुरी में लाइन अटैच किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित