बारां , जून 22 -- राजस्थान में बारां जिले में वाहनों में अवैध परिवर्तन के खिलाफ चार जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने सोमवार को बताया कि अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के निर्देशन में चार जून से 22 जून तक व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 3242 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की गयी है।
उन्होंने बताया कि वाहन की संरचना (बॉडी चेसिस) में अवैध परिवर्तन करने वाले 36 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी । वहीं अनधिकृत लाल-नीली बत्ती एवं फ्लैशर, विशेष लाइट का उपयोग करने वाले 88 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित