भीलवाड़ा , मई 03 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के पंचवटी क्षेत्र में शनिवार रात वाल्मीकि समाज के युवक की हत्या के बाद तनाव व्याप्त है। इस घटना के विरोध में आज वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला अस्पताल के शवगृह पर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
वाल्मीकि महापंचायत (संपूर्ण भारत) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद नकवाल ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित