Thousands pay last respects to nine people, including six teachers, who died in Valparai accident Malappuram, Apr 18 (UNI) Thousands of people, including students, gathered in Malappuram, Kerala, on Saturday to pay their last respects to the nine persons, including six teachers, who were victims of the Valparai road accident.मलप्पुरम, 18 अप्रैल (वार्ता) केरल के मलप्पुरम जिले के मलप्पुरम पंग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हजारों लोगों ने एकत्र होकर वालपराई सड़क दुर्घटना में मारे गये नौ लोगों को अंतिम विदाई दी।
विद्यालय के मैदान और मृतकों के घर पर माहौल दिल को झकझोर देने वाला रहा, जहां हज़ारों लोगों ने साथ आकर दिवंगत आत्माओं को अलविदा कहा।
इस त्रासदी का दुख पूरे राज्य में महसूस किया गया। मरने वाले नौ लोगों में से छह शिक्षक थे। इनमें से सात मृतकों को तीन अलग-अलग कब्रिस्तानों में दफनाया गया, जबकि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अजिता का अंतिम संस्कार शोरानुर के शांति बीच पर हुआ। आशा का अंतिम संस्कार कोलाथुर में उनके घर के अहाते में हुआ।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में वालपारई-पोलाची घाट रोड के 13वें कैंची मोड़ पर एक वैन के सड़क से फिसलकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। वाहन चार कैंची मोड़ों से लुढ़कते हुए नौवें मोड़ के पास जाकर रुका।
हादसे में मलप्पुरम के पंग-पल्लिपरम्बा सरकारी एलपी और यूपी स्कूल के कर्मचारियों तथा उनके परिजनों समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में प्रधानाध्यापिका अजीथा (54), शिक्षक रमला (52), सुहारा (43), मजीद (43), आशा (41), मजीद की पत्नी रुकिया (39), स्कूल रसोइया सजीथा (45), हिशाम (12) और शकीला (37) शामिल हैं।
घायलों में नौशाद (39), सहादीन (11), मसनिन (10) और वैन चालक मोहम्मद फासिथ (21) शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
सभी मृतकों का पोस्टमार्टम पोलाची के सरकारी अस्पताल में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच किया गया, जिसके बाद शवों को मलप्पुरम लाया गया। शवों को पंग अंबलापरम्बु सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र और परिजन पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित