जौनपुर , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में रेलवे के फैजाबाद जौनपुर रेल प्रखंड पर सोमवार को मिहरावां खेतासराय के बीचोंबीच भुडकुडहां के पास पूर्वाह्न सवा 11 बजे एक कोयला लदी मालगाड़ी की कपलर टूट जाने से दो भाग में बंट गई।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह मालगाड़ी मिहरावां रेलवे स्टेशन से सवा ग्यारह बजे आगे टांडा थर्मल पॉवर प्लांट के लिए रवाना हुई तभी चंद मिनटों में ही भुडकुडहां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का कपलर अचानक टूट गया, जिसके कारण मालगाड़ी दो भाग (पार्ट) में बंट गई , ट्रेन लगभग पैंतालीस मिनट तक खड़ी रही।
गार्ड व चालकों के प्रयास से कपलर को फिर से जोड़कर दो पार्टो में बंटी मालगाड़ी को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया। उस दौरान किसी रेलगाड़ी के आने का समय नहीं था। रेलवे लाइन पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। लगभग बारह बजे उक्त मालगाड़ी में कोयला लदा था, जो अपने गन्तव्य स्थान के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित