वाराणसी , मार्च 6 -- वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20401 तथा लखनऊ से वाराणसी चलने वाली ट्रेन संख्या 20402 का ठहराव शुक्रवार से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया।
इसका औपचारिक उद्घाटन प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित