वाराणसी , सितंबर 15 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव राजू यादव ने वाराणसी नगर क्षेत्र की सीवर लाइनों में बालू, पत्थर, लकड़ी का बुरादा और अन्य सामग्री पाए जाने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की है।

श्री यादव ने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान भारी मात्रा में बालू की बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा और अन्य अवरोधक सामग्री मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि सीवर में सामग्री कब, किसके द्वारा और किस उद्देश्य से डाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित