वाराणसी , जून 21 -- देश में पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में प्रवेश से पहले एक संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध अभ्यर्थी के अंडरगार्मेंट्स में मोबाइल फोन, ग्लू और पुराना नीट प्रश्न पत्र मिला हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर छात्रों की सघन चेकिंग हो रही थी। फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच की, जिसमें उसके पास से परीक्षा केंद्र में ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कई सामग्रियां बरामद हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित