वाराणसी , मई 12 -- अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को वाराणसी के भेलूपुर स्थित एलआईसी वाराणसी मंडल मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों और यूनियन कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण चटर्जी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा और नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन को अपनी मांगों को उठाने का अधिकार है।

श्री चटर्जी ने कहा कि वर्किंग क्लास को प्रदर्शन करने से रोकना, ट्रेड यूनियन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना, ट्रेड यूनियन नेताओं को हाउस अरेस्ट करना, न्यूनतम मजदूरी का पालन न करना, श्रम कानूनों में जबरदस्ती बदलाव करना, एलआईसी में क्लास-3 और क्लास-4 ग्रुप में नई भर्ती न होना तथा पेंशनभोगी अवकाश प्राप्त कर्मचारियों की पेंशन रिवीजन न होना जैसे गंभीर मुद्दों पर देशव्यापी प्रदर्शन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित