वाराणसी , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली इलाके में सोमवार को एक पंखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।

पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जुटी भीड़ को हटाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

फैक्ट्री के गोदाम में पंखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण और पुर्जे रखे हुए थे, जिनमें आग लग गई। दमकलकर्मियों के अनुसार, घटनास्थल पर धुएं का घना गुबार होने के कारण आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित