वाराणसी , दिसंबर 22 -- वाराणसी जिले में 'ग्रीन मोबिलिटी' की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को हरसोस स्थित इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट पर पहला कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने किया।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आउटलेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जिलाधिकारी ने इस पहल में गहरी रुचि दिखाते हुए फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन की बारीकियों और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वाराणसी में इस प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार समय की मांग है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आम जनता की सुविधा और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए पूरे जनपद में ऐसे ईवी चार्जिंग स्टेशनों की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित