इडुक्की (केरल) , दिसंबर 13 -- केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के खराब प्रदर्शन के बाद मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री एम.एम. मणि मतदाताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी कर आलोचना का केंद्र बन गये हैं।
श्री मणि ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि पेंशन लाभार्थियों सहित मतदाताओं ने एलडीएफ के खिलाफ मतदान कर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया है, जबकि उन्हें कल्याणकारी लाभ प्राप्त होते रहे हैं।
श्री मणि ने मतदाताओं के व्यवहार को 'घटिया' बताया और दावा किया कि मतदाता सरकार की विकास संबंधी पहलों का आकलन करने के बजाय क्षणिक भावनाओं से प्रभावित हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित