विजयवाड़ा , जुलाई 10 -- आंध्र प्रदेश में विपक्षी वाईआरएस कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार 'मार्कफेड' के माध्यम से तंबाकू की खरीद करे, क्योंकि किसान परेशान हैं और इसकी औसत कीमत गिरती जा रही है।शुक्रवार को यहां मीडिया से बात करते हुए वाईएसआरसीपी के महासचिव एमवीएस नागी रेड्डी ने कहा कि सरकार समीक्षा बैठक कर रही है और बता रही है कि कम बोली या बोली नहीं लगने से काम नहीं बन रहा है, क्योंकि श्री नायडू की दो समीक्षा बैठक के बावजूद औसत कीमत 231 रुपये से घटकर 194 रुपये हो गयी है। वाईएसआरसीपी नेता ने मांग की कि सरकार तंबाकू बोर्ड के साथ मिलकर 500 करोड़ रुपये आवंटित करके व्यावहारिक कदम उठाये और यह सुनिश्चित करे कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 200 रुपये का एमएसपी किसानों को मिले। उन्हें उम्मीद है कि मार्कफेड में आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और व्यापारी भोले-भाले किसानों का शोषण करना बंद कर देंगे।

श्री रेड्डी ने याद किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ही सबसे पहले मार्कफेड को इसमें शामिल किया था और जब कभी एमएसपी में गिरावट दर्ज होती थी।

उन्होंने अफ़सोस व्यक्त कि श्री नायडू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में किसानों पर बुरा असर पड़ रहा है और सरकार सिर्फ़ किसानों एवं कंपनियों के साथ समीक्षा बैठकें करने एवं मंत्रियों के बयानों तक ही सीमित है जबकि तंबाकू की कीमत 200 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए।

श्री नागी रेड्डी ने कहा, "यह तब तक काम नहीं करेगा, जब तक सरकार मार्कफेड के माध्यम से तंबाकू की खरीद नहीं करती, इससे किसानों को राहत मिलेगी क्योंकि इस साल उनकी लागत भी 20 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित