चंपावत , सितंबर 21 -- उत्तराखंड में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत चंपावत जिले के वाइब्रेंट विलेज मडूआ में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्याज के उन्नत बीजों का वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि योजना के तहत 90 से अधिक लाभार्थियों को सब्जी बीजों का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण एवं कीवी मिशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित